रामनवमी पर हिरणपुर में भव्य शोभा यात्रा, बंगाल से आई महिला ढाकी ने खींचा ध्यान

पाकुड़: जिले के हिरणपुर क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और अखाड़ा जुलूस निकाला गया. इस धार्मिक आयोजन में...

पाकुड़: जिले के हिरणपुर क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा और अखाड़ा जुलूस निकाला गया. इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया.

हिरणपुर स्थित मवेशी हाटिया के बजरंगबली मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा की शुरुआत हुई. यहां से निकली आकर्षक झांकियां पूरे हिरणपुर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ीं. जुलूस में भगवान से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. सभी श्रद्धालु हाथों में ध्वज और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र लिए, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच झूमते हुए नजर आए. “जय श्रीराम” के गूंजते नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया.

इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी. साथ ही पूरे क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही थी, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

शोभा यात्रा का सबसे खास आकर्षण बंगाल से आई महिला ढाकी रहीं. पारंपरिक ढाक वादन के साथ उनकी प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया और श्रद्धालुओं का खास ध्यान अपनी ओर खींचा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *