59 हजार से अधिक अभ्यर्थी कक्षपाल भर्ती की दौड़ से बाहर, आवेदन में लापरवाही पड़ी भारी

Ranchi: झारखंड में कक्षपाल (वार्डर) भर्ती प्रक्रिया के बीच बड़ी कार्रवाई सामने आई है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आवेदन प्रक्रिया...

Ranchi: झारखंड में कक्षपाल (वार्डर) भर्ती प्रक्रिया के बीच बड़ी कार्रवाई सामने आई है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आवेदन प्रक्रिया की जांच के बाद 59,457 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे.

सबसे ज्यादा अभ्यर्थियों ने अंतिम आवेदन ही नहीं किया

जारी आदेश के अनुसार सबसे अधिक 41,526 अभ्यर्थियों ने केवल पंजीकरण कराया, लेकिन अंतिम आवेदन जमा नहीं किया. वहीं 14,403 उम्मीदवारों ने आवेदन भरने के बावजूद परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया, जिसके कारण उनके आवेदन अमान्य घोषित कर दिए गए.

Read Also: चलती बाइक पर रील का जुनून बना जानलेवा: मशरूम बेचकर लौट रहे दो युवकों की कार से भीषण भिड़ंत, दोनों गंभीर

हजारों उम्मीदवारों ने नहीं जमा किया परीक्षा शुल्क 

इसके अलावा 2,378 अभ्यर्थियों ने आवेदन और शुल्क जमा करने के बाद भी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए, जबकि 1,150 उम्मीदवारों ने एक से अधिक बार आवेदन किया, जो आयोग के नियमों के विरुद्ध पाया गया. इन सभी कारणों से कुल 59,457 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं.

1,733 कक्षपाल पदों पर होनी है भर्ती 

गौरतलब है कि झारखंड में 1,733 कक्षपाल पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2025 में विज्ञापन जारी किया गया था. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक चली थी. अब आवेदन पत्रों की जांच के दौरान सामने आई तकनीकी और प्रक्रियागत त्रुटियों के आधार पर आयोग ने यह कार्रवाई की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *