पाकुड़: कंचनजंगा एक्सप्रेस से गिरकर असम के युवक की दर्दनाक मौत 

पाकुड़: पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर और तिलभिट्टा के बीच मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक युवक...

Pakur News
मृत व्यक्ति की डेडबॉडी

पाकुड़: पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर और तिलभिट्टा के बीच मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. घटना अप कंचनजंगा एक्सप्रेस (13177) से रेल खंभा संख्या 159/29-31 के बीच हुई. मृतक की पहचान 35 वर्षीय विष्णु गोंड के रूप में हुई है, जो असम के करबी आंगलोंग जिला अंतर्गत बारपाथर थाना क्षेत्र के तिंग बस्ती गांव का निवासी था.

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार मौके पर पहुंचे. बताया गया कि शव जिस स्थान पर पड़ा था, वहां तक पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा. आरपीएफ ने तत्काल जीआरपी और मुफस्सिल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें: रांची : छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सड़कों पर उतरा छात्र आजसू, हेमंत सोरेन का फूंका पुतला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *