पाकुड़: गाय शेड बने बिना ही हो गयी राशि की निकासी, भाजपा ने DC से की जांच की मांग

Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के फुलपहाड़ी पंचायत में मनरेगा के तहत गाय शेड का निर्माण किए बगैर ही राशि की निकासी...

Pakur BJP
भाजपा प्रतिनिधिमंडल

Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के फुलपहाड़ी पंचायत में मनरेगा के तहत गाय शेड का निर्माण किए बगैर ही राशि की निकासी किए जाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने DC से मिलकर मामले की शिकायत की है. प्रतिनिधिमंडल ने DC से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

कई ग्रामीणों के जमीन पर दी गई थी गाय शेड निर्माण योजना की स्वीकृति

भाजपा नेता ने बताया कि मनरेगा के तहत गाय शेड का निर्माण कार्य कराए बगैर ही सामग्री मद की राशि की निकासी कर लिए जाने की शिकायत की गई है और मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है. उन्होंने बताया कि फुलपहाड़ी पंचायत के पतरापाड़ा में प्रदीप मंडल, सावित्री देवी के जमीन में, वहीं पुलपहाड़ी में फिलीप हांसदा, सुभान हांसदा, फ्रांसिस मुर्मू सहित कई ग्रामीणों के जमीन पर मनरेगा के तहत गाय शेड निर्माण योजना की स्वीकृति दी गई थी. लेकिन इन लाभुकों की जमीन पर बिना काम कराए सामग्री मद में सरकारी राशि की निकासी कर ली गयी है. प्रतिनिधिमंडल ने DC को बताया है कि वैसे लाभुक जिनके द्वारा अपनी जमीन पर गाय शेड निर्माण कराया गया है, उन्हें भुगतान तक नहीं किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *