Lohardaga: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत 72-लोहरदगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है. इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने इस कार्य से जुड़े जिले के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
उपायुक्त ने बताया कि जिले के कुल 2,93,871 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) अमित कुमार, वरीय पदाधिकारियों, सभी प्रखंडों के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों, सभी बीएलओ, विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA), समाजसेवियों तथा जिले के सभी मतदाताओं के सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार जताया.
5 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची
उपायुक्त ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास और सक्रिय सहभागिता से निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा सका. उन्होंने बताया कि अब पूर्ण किए गए डिजिटाइजेशन के आधार पर 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा.
सभी के सहयोग से मिली सफलता
उपायुक्त ने एक बार फिर जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मीडियाकर्मियों तथा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि SIR के अंतर्गत इस चरण को सफल बनाने में सभी का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है.
ALSO READ: हजारीबाग: उमाशंकर अकेला का बड़ा आरोप, शराब और अवैध कारोबार पर हंगामा
