पलामू: तरहसी में बुजुर्ग की हत्या, सतबरवा में पारिवारिक विवाद में युवक को मारी गोली 

पलामू: जिले में बीते 48 घंटों में दो अलग-अलग हिंसक घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पहली घटना तरहसी थाना...

पलामू: जिले में बीते 48 घंटों में दो अलग-अलग हिंसक घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पहली घटना तरहसी थाना क्षेत्र की है, जहां एक बुजुर्ग का शव जंगल से बरामद हुआ. मृतक की पहचान आर्का पंचायत के काजी पकरी निवासी 70 वर्षीय राजदेव महतो के रूप में हुई है.

दो दिनों से लापता थे राजदेव महतो

परिजनों के अनुसार राजदेव महतो बीते शुक्रवार (27 फरवरी) से लापता थे. उस रात वे अपनी पत्नी दुलारी देवी के साथ गांव में रिश्तेदार के यहां ब्रह्मभोज में गए थे. बताया जा रहा है कि राजदेव महतो ने शराब पी रखी थी. उनकी पत्नी रात में घर लौट आई, लेकिन राजदेव महतो वापस नहीं आए.

जंगल में मिला शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान

सोमवार सुबह कुसुमटाड़ जंगल में ग्रामीणों को तेज दुर्गंध महसूस हुई. मौके पर जाकर देखा गया कि राजदेव महतो का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था. मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे. पुलिस ने मृतक की पत्नी दुलारी देवी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

Also Read: रांची: नयासराय में खूनी संघर्ष, 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और गाड़ियां बरामद

सतबरवा में पारिवारिक विवाद में युवक को गोली लगी

दूसरी घटना सतबरवा थाना क्षेत्र के पुराना बस पड़ाव इलाके में हुई. देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. घर में घुसकर मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

भतीजे को लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर

घटना के समय विनय सिंह समेत छह लोग अचानक घर में घुसे और मारपीट शुरू कर दी. विवाद के दौरान विनय सिंह ने रीता देवी को निशाना बनाकर फायर किया. उनके भतीजे रोहित सिंह को बचाने के प्रयास में गोली लगी, जो कमर के नीचे से शरीर के आर-पार चली गई. रोहित सिंह को तत्काल नवजीवन अस्पताल, तुम्बागड़ा ले जाया गया, और प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आरोपियों की तलाश जारी

रीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने विनय सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *