Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: होली पर्व को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया

सरायकेला: चांडिल अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अधिकारियों ने मुख्य सचिव के आदेशों को सुनाते हुए...

सरायकेला: चांडिल अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अधिकारियों ने मुख्य सचिव के आदेशों को सुनाते हुए स्पष्ट किया कि होली और अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पुलिस की सतत निगरानी सुनिश्चित

बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में पुलिस लगातार भ्रमणशील रहेगी, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों की जांच तेज करने के निर्देश दिए गए.

Also Read: देवघर: होली पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष कार्यक्रम, चंद्रग्रहण के कारण पूजा रहेगी बंद

होली पर शराब की बिक्री और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित

अनुमंडल क्षेत्र में होली के दिन शराब की बिक्री और सेवन पूरी तरह बंद रहेगा. प्रशासन ने अवैध शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए.

स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक में चांडिल बाजार में साफ-सफाई, गौरांगकोचा में सड़क पर झूलते बिजली के तार, रेलवे फाटक के लंबे समय तक बंद रहने, अबाध बिजली और जलापूर्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *