Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: ऑपरेशन प्रहार में पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम-डोडा बरामद

Palamu: पलामू पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...

Palamu
ऑपरेशन प्रहार में पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Palamu: पलामू पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अंतरराज्यीय तस्कर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम और डोडा (पोस्ता अर्क) बरामद किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि सदर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम में डीएसपी (सदर), सदर थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 750 ग्राम अवैध अफीम बरामद की और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

दूसरी कार्रवाई एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान की गई

एसपी ने बताया कि दूसरी कार्रवाई पांकी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान की गई. इस अभियान में पांकी थाना प्रभारी, तरसी थाना प्रभारी, लेस्लीगंज थाना प्रभारी और एसडीपीओ (लेस्लीगंज) शामिल थे. जांच के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 50 किलोग्राम डोडा और 250 ग्राम अफीम बरामद हुई. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

प्रकट सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है

गिरफ्तार आरोपियों में प्रकट सिंह, जो हरियाणा का रहने वाला है, और आसिम आलम, जो तरसी थाना क्षेत्र का निवासी है, शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, प्रकट सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत जेल जा चुका है.पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि प्रकट सिंह और आसिम आलम की मुलाकात पहले जेल में हुई थी. वहीं दोनों ने नशीले पदार्थों की तस्करी का अंतरराज्यीय नेटवर्क तैयार किया. जेल से बाहर आने के बाद दोनों मिलकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे.

‘मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा’

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि गांजा, अफीम, डोडा, ब्राउन शुगर और हेरोइन जैसे मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पलामू पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस आगे भी सख्त कार्रवाई करती रहेगी. आने वाले दिनों में एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के जरिए ऐसे कई और नेटवर्क ध्वस्त किए जाएंगे.

ALSO READ: चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *