पलामू : जनता दरबार में आमलोगों की सुनी गयी फरियाद, अपर समाहर्ता ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

Palamu: पलामू के अपर समाहर्त्ता कुंदन कुमार ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान जिले के...

Palamu: पलामू के अपर समाहर्त्ता कुंदन कुमार ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्या उनके सामने रखी. जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन कब्जा, दोहरी जमाबंदी, म्यूटेशन सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आयी.

फरियादी ने खून के लिए लगाई गुहार, जनसंपर्क पदाधिकारी ने दिखाई दरियादिली

जनता दरबार में उस समय भावुक कर देने वाला मामला सामने आया जब एक फरियादी ए प्लस खून के लिए गुहार लगाई. फरियादी ने कहा कि काफी प्रयास के बावजूद उन्हें ए प्लस खून नहीं मिल पा रहा है. इतना सुनते ही मौके पर मौजूद जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर असीम ने उस फरियादी से कहा कि आप थोड़ा इंतज़ार करें. जनता दरबार खत्म होते ही मैं खुद रक्तदान कर खून उपलब्ध कराऊंगा. जनता दरबार खत्म होने के बाद डॉक्टर असीम ने फरियादी को अपनी गाड़ी में बैठाकर सीधे ब्लड बैंक पहुँचे. उन्होंने फरियादी के लिए रक्तदान किया.

सभी करें रक्तदान, रक्तदान है महादान : जिला जनसंपर्क पदाधिकारी

रक्तदान करने के बाद जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महान कार्य है. इससे किसी की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *