सिमडेगा से छत्तीसगढ़ जा रही यात्री बस पलटी, 5 लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

सिमडेगा: जिले से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही अनमोल नामक यात्री बस झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर करडेगा घाटी में असंतुलित होकर पलट गई....

सिमडेगा:  जिले से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही अनमोल नामक यात्री बस झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर करडेगा घाटी में असंतुलित होकर पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. मृतकों में सिमडेगा निवासी सम्पत्ति देवी, दिगेश्वर और घनश्याम, तथा छत्तीसगढ़ निवासी महेश राम और विमला शामिल हैं.

दो दर्जन से अधिक लोग घायल

इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों में कमलेश्वर साय, ईश्वर यादव, हीरामनी देवी, मीना कुमारी, बसंती कुमारी, भवंती देवी, बिंदिया कुमारी, दुरपति यादव, चांदनी देवी और रविप्रकाश नायक शामिल हैं, इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अरमिना, शोभा बाई, सुधीर, जानकी बाई, मुन्नी बाई, दशरथ, सुभो बाई, गनूज राम, नानमेत बाई, शिव शंकर, आरती देवी, संतकुमारी, धनमति बाई, निर्मला कुमारी, असमिता, घन्टू राम, संदीप नायक, सुलोचनी, सुनीता बाई, नेहा बाई, लालमती बाई, सुरेश दास, जुलसाय राम, अनिता सिंह, प्रभात पैकरा, रामलाल और अरुण बाघ घायल हैं.

बताया जा रहा है कि घायलों में से 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.सभी घायलों का इलाज कुनकुरी अस्पताल में किया जा रहा है.प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *