सिमडेगा सदर थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहार शांतिपूर्ण मनाने पर जोर

सिमडेगा: सदर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी की अध्यक्षता में आगामी ईद, चैती नवरात्र, छठ पूजा, प्रकृति पर्व सरहुल...

सिमडेगा: सदर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी की अध्यक्षता में आगामी ईद, चैती नवरात्र, छठ पूजा, प्रकृति पर्व सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न समाज के प्रबुद्धजन, शांति समिति के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

भारी वाहनों के परिचालन पर लगाई जाए रोक  

बैठक में बताया गया कि 19 मार्च को चैत्र प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी, जबकि इसी दौरान छठ पूजा भी मनाई जाएगी. 21 मार्च को शहर में पारंपरिक तरीके से प्रकृति पर्व सरहुल का जुलूस निकाला जाएगा. वहीं चांद दिखने के आधार पर 20 या 21 मार्च को ईद का पर्व मनाया जा सकता है. इस दिन ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी, जिसके मद्देनजर सुबह 7:30 से 10 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन को बंद रखने की मांग की गई. सरहुल के दिन भी दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक की बात कही गई.

रामनवमी प्रबंधन समिति ने बताया कि 24 मार्च को महावीर चौक के पास वादन प्रतियोगिता, 25 मार्च को शो प्रतियोगिता और 26 मार्च की रात झांकी का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान भारी वाहनों की परिचालन कार्यक्रम के दौरान बंद रखने की मांग की गई. 27 मार्च को शहर में धूमधाम से रामनवमी पर्व मनाया जाएगा.

बिजली आपूर्ति बंद रखने का आग्रह

बैठक में नगर परिषद से पेयजल, साफ-सफाई और लाइट की व्यवस्था करने की मांग की गई. बिजली विभाग से भी जुलूस मार्ग में झूल रहे तारों को ठीक करने और जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने का आग्रह किया गया. पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की.बैठक में अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद, नगर परिषद प्रशासक अरविंद तिर्की सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा : पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित, डीसी ने किया निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *