Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा : पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित, डीसी ने किया निरीक्षण

Simdega: सिमडेगा में स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का...

Simdega: सिमडेगा में स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया. परीक्षा संत जॉन्स स्कूल, इंग्लिश मीडियम फरसाबेड़ा में संपन्न हुई. उपायुक्त कंचन सिंह ने परीक्षा सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त ने पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न कराने को कहा. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टाफ, नर्स-एसएनसीयू के 9 रिक्त पद और एएनएम-आरसीएच के 24 रिक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई.

परीक्षा केंद्र पर थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

एएनएम-आरसीएच पद के लिए कुल 167 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं स्टाफ नर्स-एसएनसीयू पद के लिए 171 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना था, जिसमें 23 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. जिला प्रशासन की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद, जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, जिले के अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *