Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में छात्रा की मौत पर सड़क पर उतरे लोग, स्वेता कुमारी को इंसाफ दिलाने की मांग तेज

Hazaribagh: शहर के विवेकानन्द विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा स्वेता कुमारी की15 मई को हुई मौत के बाद शहर में लोगों...

Hazaribagh: शहर के विवेकानन्द विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा स्वेता कुमारी की15 मई को हुई मौत के बाद शहर में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया. छात्रा के परिजनों और स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग को लेकर विद्यालय गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “स्वेता कुमारी को इंसाफ दो” के नारे लगाए. करीब एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम, बड़ी बाजार थाना प्रभारी, भाजपा नेता अमरदीप यादव और मुक्ति धाम सेवा संस्थान के नीरज कुमार की टीम ने परिजनों से बातचीत की. प्रशासन की ओर से परिवार को भरोसा दिलाया गया कि मामले में शामिल दोषियों को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. घटना के बाद इलाके में माहौल गंभीर बना हुआ है और लोग लगातार स्वेता कुमारी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं.

AlsoRead:पलामू : 20 मई को जिला के सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद, देशव्यापाी हड़ताल को दिया समर्थन

add1

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *