PM’s communication: गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भाजपा की बूथ अध्यक्ष विनिता के.के. की तारीफ की. उन्होंने भरोसा जताया कि वह सार्वजनिक बहस में मौजूदा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं. उन्होंने सभी पार्टी नेताओं से केरल चुनाव से पहले घर-घर जाकर संपर्क मजबूत करने का आग्रह किया. उन्होंने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के जरिये केरल के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच मजबूत करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान उन्होंने कई कार्यकर्ताओं से बातचीत की, जिसमें वायनाड जिले के मंथनवाड़ी से बूथ अध्यक्ष विनिता केके भी शामिल थीं. उन्होंने सुझाव दिया कि स्थानीय मीडिया उनकी और वायनाड की मौजूदा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच सार्वजनिक बहस कराए. उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि आप मौजूदा कांग्रेस सांसद से बेहतर भाषण देंगी. मोदी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और तैयारी के महत्व पर जोर दिया.
ये भी पढ़ें :
‘वामपंथियों और कांग्रेस को दिये 75 साल, भाजपा को दें 5 साल’
प्रधानमंत्री ने बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर चुनावी अभियान तेज करें और मतदाताओं को आगामी राज्य चुनावों में भाजपा और एनडीए को मौका देने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा, आपने कांग्रेस और वामपंथियों को 75 साल दिए. भाजपा और एनडीए को पांच साल दें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी के शासन के रिकॉर्ड को उन राज्यों में साझा करें, जहां भाजपा पहले सत्ता में रही है.
ये भी पढ़ें : News Wave की खबर का बड़ा असर: अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, कई मशीनें जब्त, संचालकों पर शिकंजा
भाजपा कार्यकर्ता क्रिकेटर संजू सैमसन से लें प्रेरणा : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि मतदान से पहले प्रत्येक मतदाता से कम से कम तीन बार संपर्क करें, ताकि लगातार जुड़ाव से विश्वास और समर्थन बढ़े. केरल की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि न केवल सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) बल्कि विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) भी भ्रष्टाचार और सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने कहा, एलडीएफ और यूडीएफ सिर्फ भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता फैला रहे हैं, बल्कि केरल को दोहरी चोट भी पहुंचा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बताया. उन्होंने कहा कि जैसे क्रिकेटर संजू सैमसन ने विश्व कप के नॉकआउट चरण में अपने खेल की ताकत से प्रदर्शन की चरम सीमा को छुआ, उसी तरह चुनाव के नजदीक भाजपा कार्यकर्ताओं का ध्यान, आत्मविश्वास और सक्रियता बढ़नी चाहिए.
