राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जमशेदपुर दौरा: आध्यात्मिक केंद्र का भूमि पूजन और मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

रांची/जमशेदपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज(गुरुवार) जमशेदपुर के एकदिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा...

रांची/जमशेदपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज(गुरुवार) जमशेदपुर के एकदिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. अपने इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरे के दौरान राष्ट्रपति आध्यात्मिक और शैक्षिक, दोनों ही कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी. तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति नागपुर से दिन के 11 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगी. इसके बाद यहां से एमआई-17 हेलीकॉप्टर दोपहर 12:00 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. एयरपोर्ट से वे सीधे कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट पहुंचेंगी, जहां वे भव्य मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके बाद राष्ट्रपति बारीडीह स्थित टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज जाएंगी.यहाँ वे विभिन्न सत्रों के टॉपर छात्रों के साथ फोटो सेशन में भाग लेंगी और मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगी. इन कार्यक्रमों के समापन के बाद वे रांची लौटेंगी और वहां से जैसलमेर के लिए रवाना हो जाएंगी.

Also Read : झारखंड को ऊर्जा क्षेत्र में राष्ट्रीय मंच पर मिली सराहना, सीएजी के पावर सेक्टर सम्मेलन में राज्य की योजनाओं की हुई प्रशंसा

राज्यपाल, सीएम समेत कई विशिष्ट अतिथियों की रहेगी उपस्थिति:

टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज के समारोह में राष्ट्रपति के साथ राज्य और केंद्र के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे,जिनमें राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद विद्युत वरण महतो एवं जोबा मांझी, विधायक सरयू राय एवं पूर्णिमा साहू, विधायक
टीवी नरेंद्रन शामिल है.

Also Read : खुलासा: फर्जी जॉइनिंग लेटर के जरिए तमिलनाडु भेजी जा रही लड़कियां.

सुरक्षा का घेरा: 4000 जवान तैनात:

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर प्रशासन ने जीरो एरर की नीति अपनाई है. पूरे सुरक्षा तंत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है. सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मियों और 125 दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है. चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है. साथ ही ऊंची इमारतों पर दूरबीन से लैस जवान तैनात किए गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *