Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और मैट्रिक बोर्ड परीक्षा-2027 की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट परख–तैयारी उड़ान की के तहत गुरुवार को DC मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए.
परख ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा
DC ने बताया कि 2 अगस्त 2026 को जिले के तीनों अनुमंडल मुख्यालयों के चयनित विद्यालयों में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए परख ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने सभी विद्यालयों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रतियोगिता की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी का आकलन होगा और बोर्ड परीक्षा के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
बैठक में DC ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर देते हुए ‘प्रोजेक्ट चेंज’ के तहत सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, बड़ों के सम्मान, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और शिक्षा के महत्व पर नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए.
DC ने कहा कि
इसके अलावा विद्यालयों में भवन, अतिरिक्त कक्ष, चारदीवारी सहित विभिन्न आधारभूत संरचना विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया. DC ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक के अंत में उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों से जोड़ने की अपील की.
Also Read : हाईकोर्ट का फैसला: केवल मानसिक विकार का होना तलाक का आधार नहीं
