Delhi : लोकसभा में कांग्रेस के आरोप पर भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी आरोप लगाते हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया. आखिर वह बोलते क्या हैं. इनका कहना है कि तपस्या से गर्मी आती है. मैं तो सन्न रह गया कि आत्मा से परमात्मा का मिलन है तपस्या. आखिर इंदिरा जी के पोते का इस पर क्या ज्ञान है. इस पर मुझे हैरानी हुई. इस दौरान राहुल गांधी ने बीच में बोलने का भी प्रयास किया, जिस पर रविशंकर प्रसाद ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि आप बाद में बोल सकते हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा लोकसभा स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव किसी नेता के अहंकार की संतुष्टि के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. इस तरह का मुद्दा सदन में उठना दुखद है. उनके अनुसार यह कदम किसी नेता के अहंकार का परिणाम है. उन्होंने विपक्ष के उस दावे का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अध्यक्षों का पैनल सदन नहीं चला सकता. प्रसाद ने संविधान और संसदीय नियमों का हवाला देते हुए कहा कि यह व्यवस्था नियमों के अनुरूप है.

“संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही कांग्रेस”
भाजपा सांसद ने ‘प्रैक्टिस एंड प्रोसीजर ऑफ पार्लियामेंट’ का हवाला देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को खासकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बोलते समय अपने शब्दों का चयन सावधानी से करना चाहिए. रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश यात्राओं के दौरान संसद, संविधान और चुनाव आयोग का मजाक उड़ाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले कई चुनाव जीते, लेकिन अब वही संस्थाओं को निशाना बना रही है.
सदन को अराजकता में बदलना चाहते हैं राहुल : रविशंकर
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष पर तंज करते हुए कहा पता नहीं विपक्ष को सेना से क्या प्यार है, वे उनकी शहादत पर सबूत मांगते हैं. मेरे पास राहुल गांधी की सभी टिप्पणियों की लिस्ट है. रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के आचरण पर कहा कि विपक्ष के नेता आंख मारते हैं, ये क्या व्यवहार है. पीएम के गले पड़ते हैं और कहते हैं कि हमें सदन में बोलने नहीं दिया जाता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष और राहुल गांधी सदन को अराजकता में बदलना चाहते हैं कि यह स्वीकर नहीं है. यह संसद सर्वोच्च है. स्पीकर के खिलाफ प्रायोजित, उत्तेजित प्रस्ताव लाया गया है. हम इसे खारिज करेंगे. भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को ना बोलने की शिकायत की जाती है, लेकिन सवाल है कि वे आखिर बोलते क्या हैं. उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा में चुनाव प्रचार में गया था तो किसी ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि जलेबी की फैक्ट्री लगाएंगे. मुझे यकीन नहीं हुआ तो वीडियो दिखाया गया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिकी राजदूत से यह भी कह दिया कि भारत में इस्लामिक कट्टरपंथ से ज्यादा चिंता की बात हिंदू रैडिकल हैं.
रविशंकर प्रसाद के बयान पर विपक्ष का हंगामा
केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने सदन में कहा आजादी के बाद इतने वर्षों में यह केवल दूसरी बार है जब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. स्पीकर के खिलाफ बहुत कुछ बोला गया. स्पीकर को अधिकार दिए जाने पर डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि स्पीकर हाउस के प्रति अकाउंटेबल है. स्पीकर के पद ने संसद में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया है. स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव में दो ही नेताओं ने जवाब दिया तो उन्हीं का तो नाम लिया जाएगा. रविशंकर के संबोधन के दौरान विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी जारी रही.

