Click Here
Click Here
Click Here

राय साहब बलदेव साहू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई, धीरज प्रसाद साहू ने दी श्रद्धांजलि

Lohardaga: शहर स्थित साहू भवन में प्रख्यात समाजसेवी एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहे राय साहब बलदेव साहू की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं...

राय साहब बलदेव साहू की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Lohardaga:  शहर स्थित साहू भवन में प्रख्यात समाजसेवी एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहे राय साहब बलदेव साहू की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग लिया तथा राय साहब बलदेव साहू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर राय साहब बलदेव साहू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, शिक्षा, जनकल्याण और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित किया। उनके कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि राय साहब बलदेव साहू के आदर्श, सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण की भावना सदैव लोगों का मार्गदर्शन करती रहेगी. उन्होंने कहा कि समाज को उनके बताए मार्ग पर चलकर आपसी भाईचारा, सहयोग और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए. उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेने का अवसर होती है.

समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने राय साहब बलदेव साहू के जीवन से जुड़े प्रसंगों को साझा किया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की. सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, आलोक राय, कैलाश केशरी, हिमांशु केशरी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने राय साहब बलदेव साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.

ALSO READ : पलामू में बेखौफ चोरों का तांडव: बाउंड्री वॉल कैंपस से दिन दहाड़े सबमर्सिबल ले उड़े चोर ​

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *