मंगलवार-शुक्रवार रेल सफर पर असर, 3 महीने तक 12 ट्रेनें नहीं चलेंगी

Ranchi: राज्य में सितंबर से नवंबर तक सप्ताह में दो दिन रेल यात्रियों की मुश्किल बढ़ने वाली है. चक्रधरपुर रेल मंडल में...

Ranchi: राज्य में सितंबर से नवंबर तक सप्ताह में दो दिन रेल यात्रियों की मुश्किल बढ़ने वाली है. चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रैक और तकनीकी रखरखाव के चलते हर मंगलवार और शुक्रवार को 6 जोड़ी यानी 12 पैसेंजर व मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा. ऐसे में इन दिनों इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा. रद्द होने वाली सेवाओं में टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-राउरकेला मेमू, राउरकेला-हटिया पैसेंजर, टाटानगर-गुआ पैसेंजर और चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू शामिल हैं. इन ट्रेनों के प्रभावित होने से रोजाना आवागमन करने वाले कर्मचारी, छात्र, कारोबारी और अन्य यात्रियों की यात्रा व्यवस्था बदल सकती है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अपडेट जरूर जांच लें. ट्रेन की स्थिति की जानकारी 139 हेल्पलाइन, नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम या स्टेशन काउंटर से प्राप्त की जा सकती है.

AlsoRead:कांग्रेस बोली, MMDR संशोधन झारखंड के हक पर डाका, रघुवर दास पहले अपने कार्यकाल का दें हिसाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *