रांची: टीपीसी उग्रवादी राहुल गंझू उर्फ खलील, भिखन गंझू और कई उग्रवादियों की गिरफ्तारी कराने के शक राजा साहेब की हत्या हुई थी. इस घटना के साढ़े तीन साल बाद सरकार ने राजा साहेब की पत्नी गीता राज को एक रुपया की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है. उल्लेखनीय है कि एरिया कमांडर सुकेश ने अपने साथियों के साथ 17 अक्तूबर 2022 को राजा साहेब को अगवा किया था. राजा साहेब जब बुढ़मू के बोटका गांव में लगे जीवन जोड़ी मेला देखकर लौट रहा था. जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया गया था. इसके अलावा चाईबासा में उग्रवादी हिंसा में मारे गए दो और लोगों के आश्रित को सहायता राशि मिली है. इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है.

इन दो परिवारों को भी मिली सहायता राशि:
सात जनवरी 2025 को चाईबासा जिला में उग्रवादी हिंसा में शहीद हुए सनियारो गागराई के पिता, सनिका गागराई को तीन रुपये आवंटित किए गए हैं.
– सात सितंबर 2023 को चाईबासा उग्रवादी घटना में मृत सुखलाल पुरती के पुत्र, निरल पुरती को एक लाख रुपये की राशि का आवंटन किया गया है.

