राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर हमलावर हुई बीजेपी, हॉर्स ट्रेडिंग का लगाया आरोप

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस पर चुनावी मर्यादा तोड़ने...

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस पर चुनावी मर्यादा तोड़ने और खरीद-फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगा रही है, जबकि उसे पहले यह बताना चाहिए कि जीत के लिए आवश्यक संख्या उसके पास कहां से आएगी. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस के पास पर्याप्त विधायक हैं तो फिर उन्हें दूसरे राज्यों में विधायक को ले जाने की जरूरत क्यों पड़ रही है.

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना

आदित्य साहू ने कहा कि उनकी पार्टी जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त की राजनीति में विश्वास नहीं करती. पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों पर चलती है. अटल जी की सरकार एक वोट से गिर गई थी, लेकिन उन्होंने कभी अनैतिक तरीके से बहुमत जुटाने का प्रयास नहीं किया. बीजेपी ने कांग्रेस पर अपने ही कार्यकर्ताओं का हक छीनने और बाहरी उम्मीदवार को आगे बढ़ाने का भी आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें: एक वोट की कीमत तुम क्या जानो बाबू, झारखंड राज्यसभा चुनाव में उधार के सिंदूर पर टिकी कांग्रेस की साख

बीजेपी ने परिमल नाथवाणी का किया समर्थन

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवानी का समर्थन करते हुए कहा कि वे पहले भी दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और उनके कार्य किसी से छिपे नहीं हैं. बीजेपी ने दावा किया कि झारखंड की जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *