HC के समक्ष उपस्थित हुए रामगढ़ DC, कोर्ट ने दिए ये निर्देश 

Ranchi: रजरप्पा मंदिर परिसर से उजाड़े गए दुकानदारों की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार की सुनवाई...

Ranchi: रजरप्पा मंदिर परिसर से उजाड़े गए दुकानदारों की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार की सुनवाई के दौरान रामगढ़ जिले के डीसी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष उपस्थित हुए. 

कोर्ट ने वन भूमि पर कार्रवाई के दिए निर्देश 

अदालत ने रामगढ़ डीसी को यह निर्देश दिया है कि अगर वन भूमि में कोई होटल संचालित किया जा रहा है तो उसपर कार्रवाई करें . इसके साथ ही अदालत ने रामगढ़ डीसी को यह भी निर्देश दिया है कि जिन छोटे दुकानदारों को हटाया गया है उन्हें पुनर्स्थापित किया जाए और जिस जगह पर दामोदर और भैरवी नदी मिलती है वहां ऐसी बेरिकेटिंग की जाए कि यदि कोई व्यक्ति नहाते हुए फिसलता है तो वह नीचे न गिरे. 

Read Also: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने CM को लिखा पत्र, श्वेत पत्र और CBI जांच की मांग

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच में हुई सुनवाई

हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. अदालत अब इस मामले में शुक्रवार को अगली सुनवाई करेगा. इस मामले में हस्तक्षेप याचिका दायर करने वाले की ओर से अधिवक्ता राधा कृष्ण गुप्ता ने बहस की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *