कोडरमा में हाथियों का तांडव: 10 दिनों में 3 मौतें, लाइन होटल में सो रहे कर्मचारी पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण

        कोडरमा: जिले में जंगली हाथियों का आतंक अब बढ़ते जा रहा है. वन विभाग की तमाम कोशिशों और...

 

 

 

 

कोडरमा: जिले में जंगली हाथियों का आतंक अब बढ़ते जा रहा है. वन विभाग की तमाम कोशिशों और दावों के बावजूद हाथियों का झुंड रिहायशी इलाकों में घुसकर जान-माल को भारी नुकसान पहुंचा रहा है. ताजा घटना शुक्रवार रात की है, जहां एक भटके हुए हाथी ने जयनगर रोड स्थित पथलडीहा गांव के समीप जमकर उत्पात मचाया और कई लोगों को अपना निशाना बनाया.

लाइन होटल में घुसकर कर्मचारी पर हमला: 

शुक्रवार की देर रात पथलडीहा के पास स्थित शिवम लाइन होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय हाथी होटल परिसर में घुस आया. हाथी ने वहां सो रहे 35 वर्षीय कर्मचारी उपेंद्र साव पर जानलेवा हमला कर दिया. हाथी ने उपेंद्र को उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल उपेंद्र को तुरंत कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है.

मुर्गी फार्म में तोड़फोड़, लाखों का नुकसान:

हाथी का उत्पात सिर्फ होटल तक ही सीमित नहीं रहा. इसके बाद गजराज ने गांव के ही हुसैन आरिफ के मुर्गी फार्म पर धावा बोल दिया. हाथी ने फार्म की दीवारों और छतों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इस हमले में जहां लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, वहीं फार्म से बड़ी संख्या में मुर्गियां भी गायब हो गई हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *