रांची : झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, झारखंड भाजपा ने जताया आभार

Ranchi: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को 22वीं किस्त जारी कर दी गई है....

Ranchi: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को 22वीं किस्त जारी कर दी गई है. इस किस्त का लाभ झारखंड के लगभग 18.8 लाख किसानों को मिला है. देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में यह राशि सीधे भेजी गई है. इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार का आभार जताया है. झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है.

राशि किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही : आदित्य साहू

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है. इससे किसानों को खेती के लिए खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयां खरीदने में मदद मिलती है और उन्हें कर्ज लेने की जरूरत भी कम पड़ती है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि समय पर मिलने वाली यह राशि किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है और वे इसका उपयोग अपने कृषि कार्यों में करते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति झारखंड के किसानों की ओर से आभार भी व्यक्त किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *