रांची: सिविल कोर्ट के बाद गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी

रांची: रांची सिविल कोर्ट के बाद रातू रोड के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली है. अज्ञात अपराधियों...

रांची: रांची सिविल कोर्ट के बाद रातू रोड के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली है. अज्ञात अपराधियों के द्वारा मेल के माध्यम मैसेज भेजकर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस और बीडीएस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की टीम पासपोर्ट ऑफिस के हर कोने की तलाशी ले रही है. हालांकि कही से भी किसी प्रकार की संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले सप्ताह रांची सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने धमकी दी गई थी. अज्ञात शख्स द्वारा भेजे गए ईमेल में आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही गई थी. धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *