रांची : राष्ट्रपति के अपमान पर सड़कों पर उतरी भाजपा, ममता बनर्जी का प्रदेशभर में फूंका पुतला

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा का गुस्सा फूट पड़ा. पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई...

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा का गुस्सा फूट पड़ा. पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई जिलों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और टीएमसी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. रांची में भाजपा एसटी मोर्चा महानगर इकाई की ओर से फिरायालाल चौक पर प्रदर्शन किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला जलाकर राष्ट्रपति के अपमान के खिलाफ आक्रोश जताया.

राष्ट्रपति के साथ इस तरह का व्यवहार शर्मनाक : समीर उरांव

इस मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राष्ट्रपति का ही नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समाज के सम्मान पर चोट है.

राष्ट्रपति ने जताई थी नाराजगी

समीर उरांव ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होने सिलीगुड़ी के फंसीदवा पहुंची थीं, लेकिन तय प्रोटोकॉल के बावजूद राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री या कोई मंत्री कार्यक्रम में मौजूद नहीं था. इतना ही नहीं, कार्यक्रम स्थल छोटा होने के कारण बड़ी संख्या में लोग सम्मेलन में शामिल भी नहीं हो सके, जिस पर राष्ट्रपति ने नाराजगी भी जताई.न उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना टीएमसी सरकार की उस मानसिकता को दर्शाती है, जिसमें आदिवासी समाज के सम्मान और संवैधानिक परंपराओं की अनदेखी की जा रही है. भाजपा ने इस पूरे मामले पर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब और सार्वजनिक माफी की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *