Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़: मंत्री योगेंद्र प्रसाद के एस्कॉर्ट वाहन को बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

रामगढ़: झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के काफिले के साथ रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया.रामगढ़ जिले के...

Oplus_16908288

रामगढ़: झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के काफिले के साथ रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया.रामगढ़ जिले के छत्तरमांडू के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने मंत्री को एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की गाड़ी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी.इस भीषण भिड़ंत में पुलिस का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, हालांकि गाड़ी में सवार सभी पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षित हैं.

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार,  योगेंद्र प्रसाद रांची से अपना सरकारी काम निपटाकर वापस अपने आवास की ओर लौट रहे थे. उनके काफिले में सबसे आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी (जिसमें सब इंस्पेक्टर विकास कुमार और चार अन्य पुलिस जवान सवार थे) जैसे ही छत्तरमांडू इलाके के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और पुलिस वाहन को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एस्कॉर्ट वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के वक्त  का वाहन पीछे था, जिस कारण वे पूरी तरह सुरक्षित रहे.हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग और काफिले में शामिल अन्य सुरक्षाकर्मी तुरंत बचाव के लिए दौड़े. एस्कॉर्ट गाड़ी में मौजूद सब इंस्पेक्टर और जवानों को हल्की चोटें आई हैं.उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, सभी की स्थिति खतरे से बाहर है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *