रांची: हिंदपीढ़ी इलाके के ईदसिरिया तंजीम स्कूल बूथ पर मारपीट की घटना सामने आई है. दो अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.

Read Also: बोकारो: नगर निकाय चुनाव के दौरान बवाल, बूथ पर मारपीट में चास DSP घायल
बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा वोटरों को बरगलाने के विरोध में दूसरे पक्ष ने पहले हंगामा शुरू किया, जिसके बाद भीड़ इकट्ठा हो गई और मामला मारपीट में बदल गया.
इस संबंध में हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ने कहा कि मारपीट की घटना बूथ के बाहर हुई है और स्थिति को शांत करा लिया गया है. उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

