रांची: राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में कल (शनिवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. यह कटौती आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत चल रहे कार्यों के कारण की जाएगी. बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार कोकर डिवीजन और रांची पूर्वी डिवीजन के कई फीडरों में मरम्मत, तार बदलने और पोल खड़ा करने का काम किया जाएगा.
आरएमसीएच सब डिवीजन में ये इलाके रहेंगे प्रभावित
कोकर डिवीजन के आरएमसीएच सब डिवीजन अंतर्गत पानी टंकी पावर हाउस से जुड़े बड़गाईं और न्यू मोराबादी फीडर प्रभावित रहेंगे. इस दौरान कृष्णा पुरी कॉलोनी, हरिहर सिंह रोड, प्रगतिशील कॉलोनी और महावीर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग के अनुसार एलटी के नंगे तार को कवर केबल में बदलने और नए पोल स्थापित करने का कार्य किया जाएगा.
ओरमांझी सब डिवीजन में भी बिजली आपूर्ति बाधित
वहीं रांची (पूर्वी) डिवीजन के ओरमांझी सब डिवीजन में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 11 केवी ओरमांझी-1, ओरमांझी-2 और बूटी फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में तार बदलने का कार्य किया जाएगा. इसके तहत इरबा बाजार टांड़ और इरबा क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. साथ ही शिवाजी नगर, बूटी इलाके में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी.
वहीं, बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: तीरंदाजी में झारखंड का जलवा, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में ओवरऑल चैंपियन
