रांची में गैस को लेकर अफवाहों पर विराम, DC ने कहा–घबराने की जरूरत नहीं

  News Desk:रांची में घरेलू गैस की कमी की खबरों के बीच जिला प्रशासन और गैस कंपनियों ने लोगों को भरोसा दिलाया...

 

News Desk:रांची में घरेलू गैस की कमी की खबरों के बीच जिला प्रशासन और गैस कंपनियों ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि शहर में गैस की पर्याप्त आपूर्ति है और घबराने की जरूरत नहीं है.रांची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में Indian Oil, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum के अधिकारी मौजूद थे.

कंपनियों ने बताया कि हाल में एक साथ बहुत ज्यादा गैस बुकिंग आने से सिस्टम पर दबाव बढ़ गया था. अभी सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है और कुछ दिनों में बुकिंग व्यवस्था सामान्य हो जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि लोगों को गैस एजेंसी के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है. सरकार के नए नियम के अनुसार अब एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक किया जा सकेगा. इससे सभी को गैस बराबर मिल सकेगी.इमरजेंसी के लिए 2 और 5 लीटर के छोटे सिलेंडर भी उपलब्ध हैं. खासकर HPCL और BPCL के 5 लीटर सिलेंडर बाजार में मिल रहे हैं. ग्राहक आधार कार्ड दिखाकर ये सिलेंडर ले सकते हैं.

घर बैठे करें गैस बुकिंग, रांची DC ने एजेंसियों को दी सख्त चेतावनी

रांची में गैस सप्लाई को लेकर लोगों की चिंता के बीच जिला प्रशासन और गैस कंपनियों ने साफ किया है कि गैस की कमी नहीं है.कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि एजेंसियों के बाहर भीड़ लगाने के बजाय डिजिटल तरीके से गैस बुकिंग करें. ग्राहक IVR कॉल, मिस्ड कॉल, मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए घर बैठे आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

जिला अधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया है कि कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू है, इसलिए सभी ग्राहकों तक गैस की बराबर सप्लाई सुनिश्चित की जानी चाहिए.अगर कहीं गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

गैस सप्लाई पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटी बनाने का भी फैसला लिया गया है. इस कमेटी में रांची और बुंडू के एसडीओ, मार्केटिंग अधिकारी, गैस कंपनियों और एजेंसियों के नोडल अधिकारी के साथ अस्पताल और अन्य संस्थानों के मेंबर्स शामिल रहेंगे. प्रशासन ने खास तौर पर अस्पताल, आंगनबाड़ी, वृद्धाश्रम, अनाथालय, हॉस्टल, जेल और सीएपीएफ जैसे संस्थानों में गैस की रेगुलर सप्लाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया है.

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी को मिलकर काम करना होगा, ताकि हर घर की रसोई चलती रहे और किसी को परेशानी न हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *