Click Here

मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल, 15 अगस्त के लिए तैयार रांची

Ranchi: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में गुरुवार को फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल किया गया. जवानों...

Ranchi gears up for August 15 as full dress parade rehearsal begins at Morabadi grounds

Ranchi: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में गुरुवार को फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल किया गया. जवानों ने पूरे जोश के साथ परेड का अभ्यास किया. इस दौरान डीसी मंजूनाथ भजंत्री, सीनियर एसपी राकेश रंजन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

15 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 9 बजे मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराएंगे. समारोह को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और दूसरी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

इस बार परेड में शामिल होंगी 15 प्लाटून

   

इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में 14 प्लाटून शामिल होंगी. इनमें CRPF, ITBP, SSB, CISF, झारखंड जगुआर, ओडिशा पुलिस, जैप-1, जैप-2, जैप-10, रांची पुलिस की महिला और पुरुष प्लाटून, होमगार्ड और NCC की बॉयज व गर्ल्स प्लाटून शामिल हैं.

खास बात यह है कि पहली बार ओडिशा पुलिस की प्लाटून रांची के स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड का हिस्सा बनेगी. इसके साथ तीन बैंड पार्टियां भी परेड में शामिल रहेंगी.

ALSO READ : चाईबासा: मिशन उद्यम के तहत सुदूरवर्ती तुमलीगढ़ा में पहुंची स्वास्थ्य सुविधा, ग्रामीणों में दिखी खुशी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *