Click Here

सरायकेला : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, DC और SP ने लिया परेड का जायजा

Seraikela : जिला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम...

Seraikela : जिला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इसी क्रम में गुरुवार को फुल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ. परेड का निरीक्षण DC नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी ने संयुक्त रूप से किया. निरीक्षण के बाद DC ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी.

परेड में दिखा अनुशासन

फुल ड्रेस परेड में जिला सशस्त्र बल, CRPF, गृह रक्षा वाहिनी, NAP की एक-एक टुकड़ी के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), सरायकेला की छात्राओं की टुकड़ी ने भाग लिया. बैंड दल में KGBV सरायकेला और राजनगर की किशोरियों ने प्रस्तुति दी. DC ने समारोह को सौहार्दपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मौसम को ध्यान में रखते हुए एहतियाती और अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने मैदान समतलीकरण, वाटरप्रूफ स्टॉल, वाहन पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया.

पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल सभी दलों के प्रयासों की सराहना की और परेड को अनुशासित और बेहतर ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी से उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ समारोह मनाने की अपील की. इस अवसर पर SDO अभिनव प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, DPRO अविनाश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

Also Read : मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल, 15 अगस्त के लिए तैयार रांची

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *