रांची में स्वास्थ्य और विकास योजनाओं की समीक्षा, 18 अल्ट्रासाउंड सेंटरों को मिली मंजूरी

Ranchi: के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दो महत्वपूर्ण बैठकें हुईं. इनमें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने...

Ranchi: के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दो महत्वपूर्ण बैठकें हुईं. इनमें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

कई प्रस्तावों पर विचार किया गया 

सदर अस्पताल में आयोजित जिला सलाहकार समिति (पीसी-पीएनडीटी) की बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन और नवीकरण पर चर्चा हुई. समिति ने 8 नए अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण और 10 सेंटरों के नवीकरण को मंजूरी दी. इसके अलावा नए डॉक्टरों की नियुक्ति, यूएसजी मशीन खरीदने और मशीनों के स्थानांतरण से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी विचार किया गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का नियमित निरीक्षण किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

योजनाओं की समीक्षा 

दूसरी बैठक में आईटीडीए, कल्याण विभाग और जिला परिषद की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में 15वें वित्त आयोग की योजनाएं, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति पर चर्चा हुई.

तय समय पर पूरा किया जाए 

उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं को तय समय पर पूरा किया जाए ताकि लोगों को उनका लाभ जल्द मिल सके. उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए. बैठक में पीवीटीजी ग्राम उत्थान योजना, धुमकुड़िया भवन निर्माण, सरना-मसना स्थलों की घेराबंदी, छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों की मरम्मत जैसी योजनाओं की भी समीक्षा की गई.

AlsoRead:पुराने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के डिजिटलीकरण पर फिलहाल रोक, जुलाई से फिर शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *