रांची: राजधानी के अति-सुरक्षित माने जाने वाले SSP आवास परिसर के बाउंड्री से सटे एक ऊंचे पेड़ पर एक विशालकाय सांप देखा गया. सांप की लंबाई देख वहां मौजूद लोग कुछ देर के लिए सहम गए, हालांकि, वन विभाग की तत्परता से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, जिससे स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली.
सावधानी के साथ सांप को सुरक्षित नीचे उतारा गया
पेड़ पर सांप होने की जानकारी जैसे ही के डीएफओ श्रीकांत को मिली, उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने अनुभवी स्नेक कैचर रमेश कुमार महतो को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया. सूचना मिलते ही रमेश महतो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी के साथ पेड़ की ऊंचाई से सांप को सुरक्षित नीचे उतारा.
रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर रमेश महतो ने बताया कि यह एक ‘रैट स्नेक था, जिसे स्थानीय भाषा में धामन भी कहा जाता है उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सांप पूरी तरह से विषही होता है. इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है और बेवजह हमला नहीं करता.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में बस-बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
