रांची नगर निगम चुनाव: 26 हजार से अधिक वोट रद्द, कई वार्डों में बदल सकते थे नतीजे

रांची: नगर निगम चुनाव की मतगणना में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है. कुल 26,501 मत अस्वीकृत कर दिए गए। यह...

रांची: नगर निगम चुनाव की मतगणना में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है. कुल 26,501 मत अस्वीकृत कर दिए गए। यह आंकड़ा कई वार्डों में जीत-हार के अंतर से कहीं अधिक है. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि यदि मतदाता थोड़ी सावधानी बरतते तो कई वार्डों का चुनाव परिणाम अलग हो सकता था.

मतगणना के दौरान सामने आया कि बड़ी संख्या में मत तकनीकी कारणों से रद्द हुए. इनमें चुनावी मुहर की जगह अंगूठा लगाना, सादा बैलेट पेपर छोड़ देना, एक से अधिक स्थान पर मुहर लगाना, तथा मतपत्र लेते समय हस्ताक्षर के बजाय लगाए गए अंगूठे की स्याही का बैलेट पर लगकर उसे अमान्य कर देना प्रमुख कारण रहे.

Also Read: रांची: अमीन ने सीओ को दी जान से मारने की धमकी

कम अंतर, ज्यादा रद्द वोट

चुनाव परिणामों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि कई वार्डों में जीत का अंतर बेहद कम रहा, जबकि अस्वीकृत मतों की संख्या सैकड़ों में थी.यदि इन मतों में से कुछ भी वैध होते तो समीकरण बदल सकते थे.

इन 7 वार्डों का गणित

वार्ड 2: जीत का अंतर सिर्फ 97 वोट, जबकि अस्वीकृत मत 687

वार्ड 14: जीत का अंतर 96 वोट, अस्वीकृत मत 532

वार्ड 33: मात्र 74 वोट से फैसला, 453 वोट रद्द

वार्ड 38: सिर्फ 26 वोट का अंतर, रद्द मत 441

वार्ड 40: अंतर 130, रद्द मत 301

वार्ड 29: अंतर 121, अस्वीकृत मत 276

वार्ड 53: अंतर 204, रद्द मत 465

विशेष रूप से वार्ड 38 में केवल 26 मतों के अंतर से जीत-हार तय हुई, जबकि 441 मत अस्वीकृत हो गए. इसी तरह वार्ड 2 और वार्ड 14 में भी जीत का अंतर 100 से कम रहा, लेकिन रद्द मत सैकड़ों में थे.

जागरूकता की कमी बनी वजह?

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जानकारों का मानना है कि बैलेट पेपर आधारित मतदान में मतदाताओं को स्पष्ट दिशा-निर्देशों की जानकारी न होना बड़ी वजह बनती है. कई मतदाता मुहर सही स्थान पर नहीं लगा पाए या प्रक्रिया की छोटी-छोटी तकनीकी शर्तों का पालन नहीं कर सके.

Also Read: बुंडू की जीत पर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद, अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने की शिष्टाचार भेंट

वार्डवार अस्वीकृत वोट

वार्ड-  अस्वीकृत वोट

1-  408

2-  687

3-  442

4-  609

5-  750

6-  336

7-  486

8-  516

9-  460

10-  675

11-  546

12-  394

13-  586

14-  532

15-  593

16-  731

17-  273

18-  293

19-  389

20-  303

21-  372

22-  904

23-  858

24-  308

25-  151

26-  403

27-  546

28-  699

29-  276

30-  341

31-  368

32-  529

33-  453

34-  780

35-  601

36-  836

37-  763

38-  441

39-  402

40-  301

41-  263

42-  363

43-  278

44-  257

45-  478

46-  453

47-  547

48-  520

49-  482

50-  784

51-  237

52-  625

53-  465

कुल-  26501

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *