Click Here
Click Here
Click Here

बुंडू की जीत पर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद, अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने की शिष्टाचार भेंट

रांची : बुंडू नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव उर्फ...

रांची : बुंडू नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव उर्फ बड़का ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें मुंह मीठा कराकर बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. मुलाकात में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

विकास मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा

मुलाकात के दौरान बुंडू नगर के विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, साफ-सफाई व्यवस्था और बुंडू बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नई टीम जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता देगी. वहीं जितेंद्र उरांव ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है और वे सरकार के सहयोग से बुंडू को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *