Click Here
Click Here
Click Here

रांची: पैसे लेकर नौकरी दिलाने वाले गिरोह के ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी, जांच जारी

Ranchi: राजधानी रांची में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पैसे...

सिटी डीएसपी

Ranchi: राजधानी रांची में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पैसे लेकर अवैध तरीके से नौकरी लगाने के मामले में रांची पुलिस ने मंगलवार को एक साथ कई थानों की फोर्स के साथ छापेमारी की. इस औचक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

सिटी डीएसपी

चार थानों की पुलिस ने एक साथ कर रही जांच

जानकारी के  अनुसार, यह पूरी कार्रवाई सिटी डीएसपी के नेतृत्व में अंजाम दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ चार थानों की पुलिस को इस ऑपरेशन में लगाया गया. पुलिस की संयुक्त टीम ने चुटिया थाना क्षेत्र के केतारी बगान स्थित घाट रोड में सिटी डीएसपी एक संदिग्ध मकान को चारों तरफ से घेरकर छापेमारी शुरू की.

गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई

बताया जा रहा है कि रांची के वरीय पुलिस अधिकारियों को इस बात की पुख्ता और गुप्त सूचना मिली थी कि केतारी बगान के एक घर से युवाओं को पैसे लेकर नौकरी दिलाने का एक बड़ा खेल चल रहा है. सूचना मिलते एक विशेष टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर छापामारी की है. फिलहाल, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और घर के अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस वहां मौजूद दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है. इस छापेमारी में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी की गिरफ्तारी या बरामदगी की पुष्टि नहीं की गई है क्योंकि जांच अभी जारी है.

ALSO READ : काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चा: मामा के बयान से बढ़ी हलचल, कौन हैं अनिरूद्ध रविचंदर जिनसे शादी के कयास

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *