– चुटिया में भव्य शिव मंदिर के पुनर्निर्माण का खाका तैयार, एक करोड़ के बजट पर लगी मुहर.

रांची: चुटिया स्थित महादेव मंडा के प्रांगण में सोमवार को शिव मंडा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण आम बैठक संपन्न हुई. मुख्य संरक्षक श्री विजय कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मंदिर के विकास और आगामी पूजा महोत्सव को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए.
एक करोड़ से होगा भव्य मंदिर का कायाकल्प:
बैठक के दौरान समिति ने भगवान शिव के मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण का प्रारूप सार्वजनिक किया. मंदिर निर्माण के लिए लगभग एक करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इसके साथ ही वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी सभा के समक्ष रखा गया, जिसे सदस्यों ने अपनी स्वीकृति दी.
एक अप्रैल से शुरू होंगे पूजन कार्यक्रम:
मंदिर के पुजारी पं. शंभू कुमार पांडे ने इस वर्ष शिव मंडा पूजा को धूमधाम से मनाने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों की घोषणा की. एक अप्रैल को डगर कार्यक्रम से शुरुआत होगी. पांच अप्रैल मुंडन संस्कार, छह अप्रैल को उत्तरी और शिव बारात. इसके अलावा सात और 12 अप्रैल को भव्य रात्रि शोभायात्रा निकाली जाएगी. 13 अप्रैल को।जागरण एवं श्रद्धा का प्रतीक ‘फुलकुंदी’ अनुष्ठान. 14 अप्रैल को शोभायात्रा सह झूलन एवं सांस्कृतिक आर्केस्ट्रा इसके बाद 15 अप्रैल छठी उत्सव के साथ समापन होगा.
नई कार्यकारिणी का गठन:
संगठन को मजबूती देने के लिए नई टीम का चुनाव किया गया.राजकुमार महतो को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, जबकि पद्मश्री मुकुंद नायक, विजय कुमार साहू, और स्थानीय पार्षदों (अंजू देवी, पवन तिर्की, आरती कुमारी) सहित कई गणमान्य लोगों को मुख्य संरक्षक बनाया गया है.

