Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची-धनबाद पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: हफ्ते भर में प्रिंस खान गिरोह के साथ दूसरी मुठभेड़, वासेपुर के गुर्गों में खौफ

रांची/ धनबाद: कोयलांचल में आतंक का पर्याय बन चुके वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए धनबाद...

रांची/ धनबाद: कोयलांचल में आतंक का पर्याय बन चुके वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए धनबाद और रांची पुलिस अब आर-पार के मूड में है. विदेश में बैठकर रंगदारी और फायरिंग का नेटवर्क चला रहे प्रिंस खान के गुर्गों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में पिछले एक सप्ताह के भीतर पुलिस और अपराधियों के बीच दो बड़ी मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिससे गैंग के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है.

पहली मुठभेड़: गोविंदपुर में बमबाजी और फायरिंग:

बीते आठ मार्च को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भूईंफोड़ स्थित जैप-3 फायरिंग रेंज के पास पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हुआ. शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि प्रिंस खान के गुर्गे किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए जुटे हैं. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और दो बम भी फेंके. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हीरापुर विनोद नगर निवासी सुदीश ओझा (52 वर्ष) के दोनों पैरों में गोली लगी. इस मुठभेड़ में सरायढेला थाने के एएसआई बालमुकुंद कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने घायल सुदीश ओझा के साथ उसके साथी दिलीप को भी मौके से दबोच लिया.

दूसरी मुठभेड़: सोमवार तड़के भागाबांध के जंगलों में गूंजी गोलियां:

एक हफ्ते के भीतर ही पुलिस ने दोबारा प्रिंस खान के शूटरों को घेरा. सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे भागाबांध ओपी क्षेत्र के पीछे स्थित जंगलों में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई.पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के छह खतरनाक शूटर केंदुआडीह बस्ती के पास छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी की, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई. पुलिस फिलहाल इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि छिपे हुए अन्य अपराधियों को भी पकड़ा जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *