Ranchi: रांची जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, विशेषकर भू-अर्जन एवं फ्लाईओवर निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित एजेंसियों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं में आ रही बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान लंबित मुआवजा मामलों के शीघ्र निष्पादन और रैयतों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.
यह भी पढ़ें : CBSE से पहले आएगा JAC बोर्ड का रिजल्ट, 15 अप्रैल के बाद मैट्रिक और इंटर साइंस-कॉमर्स का परिणाम एक साथ होगा जारी
मुआवजा भुगतान में देरी से विकास कार्य होते हैं प्रभावित : डीसी
उपायुक्त ने कहा कि मुआवजा भुगतान में विलंब से विकास कार्य प्रभावित होते हैं, जो स्वीकार्य नहीं है. कांटाटोली-सिरमटोली फ्लाईओवर समेत अन्य परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. बैठक में अपर समाहर्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें : रांची: संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय लड़की की मौत, सचिवालयकर्मी महिला शव लेकर पहुंची गांव, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
