सरहुल और ईद से पहले रांची पूरी तरह तैयार! शहर में सफाई, पानी और रोशनी की खास व्यवस्था

रांची: सरहुल (21 मार्च) और ईद को लेकर रांची में त्योहारों का माहौल बन गया है. इन दोनों बड़े पर्वों को साफ-सुथरे...

municipal administrator
टीम के साथ निगम के प्रशासक सुशांत गौरव

रांची: सरहुल (21 मार्च) और ईद को लेकर रांची में त्योहारों का माहौल बन गया है. इन दोनों बड़े पर्वों को साफ-सुथरे और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने टीम के साथ शहर के कई अखड़ा, सरना स्थल और मस्जिदों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया, कि सभी काम समय पर और सही तरीके से पूरे हों, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

सरहुल के लिए खास तैयारी

सरहुल झारखंड का बड़ा त्योहार है, जिसमें शहर में शोभायात्राएं निकलती हैं. इसे देखते हुए:

  • अखड़ा और सरना स्थलों की सफाई कराई जा रही है.
  • रास्तों पर पानी का छिड़काव होगा.
  • लाइट, पेड़ों की कटाई और सफाई पर खास ध्यान.
  • मच्छर से बचाव के लिए दवा का छिड़काव.
  • जगह-जगह चलंत शौचालय और पानी के टैंकर लगाए जाएंगे.

ईद के लिए भी खास इंतजाम

ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने जाते हैं. इसके लिए:

  • मस्जिद और ईदगाह के आसपास सफाई.
  • नालियों की सफाई और कूड़ा उठाव.
  • दवा का छिड़काव.
  • पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था.

क्या-क्या बड़ी तैयारी हुई?

  • 53 वार्डों में 298 सरना स्थल और अखड़ा साफ किए गए.
  • करीब 100 मस्जिदों में सफाई अभियान.
  • 1000 से ज्यादा सफाईकर्मी लगे हुए हैं.
  • 46 पानी के टैंकर तैनात किए जाएंगे.
  • 33 जगहों पर 40 जनरेटर और 600+ लाइट लगाई जा रही हैं.
  • 219 जगहों पर नालों को ढका गया.
  • कई सड़कों को समतल किया गया.

24 घंटे रहेगा कंट्रोल रूम चालू

त्योहार के दौरान किसी भी समस्या के लिए निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा. लोग 18005701235 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं.

लोगों से अपील

प्रशासक सुशांत गौरव ने लोगों से अपील की है, कि कूड़ा डस्टबिन में ही डालें, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें और शहर को साफ रखने में सहयोग करें.

यह भी पढ़ें: सरायकेला : आंधी-तूफान में फैल रहा प्लांट से निकला जहरीला काला धुआं, घरों से निकलना मुश्किल, सेहत पर बुरा असर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *