रांची: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई और बेहतर काम पर मिलेगा इनाम

  रांची : एसएसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में आज जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए शनिवार...

 

रांची : एसएसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में आज जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह डीएसपी (ट्रैफिक), सभी थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी मौजूद रहे. शहर की सड़कों पर बढ़ते दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए एसएसपी ने कई कड़े निर्देश जारी किए हैं.

 बैठक के मुख्य बिंदु और लिए गए निर्णय:

  •  पिछली बैठक के निर्देशों का पालन करते हुए शहर में 05 नए ट्रैफिक पोस्ट बनाए गए हैं और वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
  • पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे उन जगहों की पहचान करें जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है और उसके पीछे के असल कारणों (जैसे अतिक्रमण या संकरी सड़कें) का पता लगाकर समाधान करें.
  •  शहर के प्रमुख चौराहों पर सिग्नल लाइट, डिवाइडर और बोलार्ड्स लगाने की आवश्यकता का आकलन करने को कहा गया है ताकि यातायात व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया जा सके.
  •  एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान अनावश्यक मोबाइल का उपयोग करने वाले या अपनी पोस्ट छोड़कर बैठने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसके विपरीत, अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा.
  •  चेकिंग के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों कोबॉडी-वॉर्म कैमरा ऑन रखना अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही, आम जनता के साथ शालीन व्यवहार करने की सख्त हिदायत दी गई है.
  • ट्रैफिक एसपी को एक विशेष ऐप बनवाने का निर्देश दिया गया है, जिसके माध्यम से ट्रैफिक पोस्ट की चेकिंग और कर्मियों की उपस्थिति पर डिजिटल नजर रखी जा सकेगी.
  •  शहर के मुख्य चौराहों पर अब देर रात तक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी, ताकि रात के समय भी वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

ALSO READ: रांची: संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय लड़की की मौत, सचिवालयकर्मी महिला शव लेकर पहुंची गांव, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *