Click Here
Click Here
Click Here

रांची: पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, ऑयल कंपनियों ने दी अफवाहों से बचने की सलाह

Ranchi: झारखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. तीनों प्रमुख तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOCL),...

Ranchi: झारखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. तीनों प्रमुख तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के सभी सप्लाई चैनलों में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. राज्य के उपभोक्ताओं को घबराने या पैनिक बाइंग करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. तेल उद्योग के झारखंड राज्य स्तरीय समन्वयक डॉ. प्रदीप पॉल ने सोमवार को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पूरी सप्लाई चेन सुचारू रूप से काम कर रही है. तेल उद्योग से जुड़े संगठन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें और केवल तेल कंपनियों के आधिकारिक बयानों को ही सच मानें.

यह भी पढ़ें: रांची को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति: अरगोड़ा चौक पर बनेगा शानदार एलिवेटेड रोड, 469.62 करोड़ की मिली मंजूरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *