रांची : शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि, सीपीआई ने मनाया ‘साम्राज्यवाद विरोधी दिवस’

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. सीपीआई...

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. सीपीआई ने इस मौके पर ‘साम्राज्यवाद-विरोधी दिवस’ भी मनाया. कार्यक्रम में सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला मंत्री ने शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाला है. खासकर युवाओं के लिए यह प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है.

सीपीआई ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर जतायी चिंता

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किया गया हमला निंदनीय है. ऐसे कदम दुनिया में अशांति बढ़ाते हैं और इसके पीछे संसाधनों पर कब्जा करने की कोशिश दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि भगत सिंह समानता, शांति और भाईचारे के पक्षधर थे. उनका सपना था कि समाज में हर व्यक्ति को बराबरी का हक मिले और देश में सौहार्द बना रहे. आज के समय में उनके विचार और भी ज्यादा जरूरी हो गए हैं.

ये भी पढ़ें : नीलांबर-पितांबरपुर में शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, अमर शहीदों के सपनों को पूरा करने का संकल्प

भारत सरकार से भगत सिंह को ‘शहीद’ का दर्जा देने की मांग

कार्यक्रम में यह मांग भी उठाई गई कि भगत सिंह को अब तक आधिकारिक रूप से “शहीद” का दर्जा नहीं दिया जाना दुखद है, जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान उन्हें यह सम्मान दे चुका है. भारत सरकार से जल्द यह दर्जा देने की अपील की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *