रांची को मिलेगा बड़ा तोहफा, 100 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट से 1 लाख घरों को मिलेगी निर्बाध बिजली.

Ranchi : गेतलसूद डैम पर बन रहा 100 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट अब लगभग तैयार हो चुका है. इस परियोजना...

Ranchi :  गेतलसूद डैम पर बन रहा 100 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट अब लगभग तैयार हो चुका है. इस परियोजना पर करीब ₹500 करोड़ की लागत आई है. प्लांट के शुरू होते ही शहर के करीब 1 लाख घरों को बिना कटौती के बिजली मिलने की उम्मीद है.

Also Read : गुमला : नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को किया गया सम्मानित, ईमानदारी से कार्य करने पर जोर

जल्द होगा लोकार्पण, केंद्र सरकार की सहमति


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस परियोजना को लेकर नई दिल्ली में प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी दी और जल्द लोकार्पण का आग्रह किया. जिस पर सहमति भी मिल गई है.

Also Read : 27 मार्च की बीएड परीक्षा स्थगित करने की मांग, अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखा पत्र

बिजली संकट से मिलेगी राहत


करीब 172 एकड़ में फैले इस सोलर पावर प्लांट से रांची और आसपास के इलाकों में बिजली की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी. इस परियोजना का प्रस्ताव दिसंबर 2021 में भेजा गया था. जिसे महज 3 महीने में मंजूरी मिल गई थी. इसके बाद मार्च 2022 से निर्माण कार्य शुरू हुआ था. अब यह प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है और जल्द ही उद्घाटन के साथ बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. इस योजना को लेकर नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *