News Desk: Xiaomi के sub-brand Redmi ने पिछले साल अगस्त में Redmi 15 5G को लॉन्च किया था, जिसमें बड़ी 7000mAh बैटरी और Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 processor दिया गया था.

अब कंपनी इसी सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में है, जो Redmi 15A 5G नाम से लॉन्च हो सकता है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका microsite live कर दिया है, जहां इस upcoming फोन के कई फीचर्स और highlights सामने आ चुके हैं.
Redmi 15A 5G भारत में जल्द देगा दस्तक
- Redmi का अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 15A 5G भारत में 27 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, यह फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
- फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जो स्मूथ एक्सपीरियंस देगा. साथ ही, इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल संभव होगा.
- परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट दिया जाएगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके सटीक प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है.
- कैमरा सेक्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 32 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा शामिल होगा.
अपकमिंग Redmi 15A 5G स्मार्टफोन सिंपल और क्लीन फ्लैट रियर पैनल डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा. इसके पीछे की तरफ एक rectangular कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा लेंस के साथ LED फ्लैश दिया जाएगा. फोन के फ्रंट में थोड़े मोटे बेजल्स देखने को मिलेंगे और सेल्फी कैमरे के लिए वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया जाएगा। वहीं, साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन दाईं ओर मौजूद होंगे.
Redmi 15 5G: दमदार बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट के साथ आया था ये फोन
Redmi ने Redmi 15 5G को अगस्त 2025 में लॉन्च किया था. यह स्मार्टफोन 6GB रैम के साथ 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा गया था.
इस डिवाइस में 6.9 इंच का Full-HD+ (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया था, वहीं लंबे इस्तेमाल के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी भी शामिल की गई थी.

