Reliance Jio का धमाकेदार 30-दिन प्लान: 25GB डेटा और रोज 100 SMS, यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

News Desk: Reliance Jio ने चुपचाप एक नया किफायती प्लान पेश किया है, जो इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है....

News Desk: Reliance Jio ने चुपचाप एक नया किफायती प्लान पेश किया है, जो इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. इस प्लान की कीमत 365 रुपये है और इसमें यूजर्स को भरपूर डेटा का फायदा दिया जा रहा है. यह प्लान Jio की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस प्लान को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है.

अगर आप कम कीमत में ज्यादा डेटा वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसके फायदे.

Reliance Jio का 365 रुपये वाला बजट प्लान

  • टेलीकॉमटॉक रिपोर्ट के अनुसार, Jio का 365 रुपये का प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को कुल 25GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होता, बल्कि स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है.
  • इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी गई है, साथ ही रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं. इसके अलावा, यूजर्स को 7.47 रुपये का टॉकटाइम भी इस पैक में शामिल मिलता है. कम कीमत में डेटा, कॉलिंग और SMS—तीनों का बैलेंस चाहने वालों के लिए यह प्लान एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.
  • एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो Reliance Jio के इस प्लान में एंटरटेनमेंट और क्लाउड सर्विसेज का भी फायदा मिलता है. यूजर्स को JioHotstar (Mobile/TV) का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, साथ ही JioTV का एक्सेस भी मिलता है.
  • इसके अलावा, JioAICloud पर 50GB तक का फ्री स्टोरेज भी शामिल है. खास बात यह है कि यूजर्स को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro प्लान का एक्सेस मिलता है, जिसकी वैल्यू लगभग 35,100 रुपये बताई जा रही है। इस प्लान के तहत 2000GB क्लाउड स्टोरेज और कई एडवांस फीचर्स का फायदा उठाया जा सकता है.
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि Gemini से जुड़े फायदों को जारी रखने के लिए यूजर्स को 349 रुपये या उससे ज्यादा वाले अनलिमिटेड 5G प्लान पर एक्टिव रहना जरूरी होगा. साथ ही, उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस खास पैक में अनलिमिटेड 5G डेटा का कोई स्पष्ट जिक्र नहीं किया गया है, यानी यूजर्स को इस सुविधा का लाभ अलग प्लान के जरिए ही मिल सकता है.

Reliance Jio का ₹355 Freedom Plan: 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ढेरों बेनिफिट्स

Jio अपने Freedom Plan कैटेगरी में 355 रुपये का एक और प्लान भी ऑफर करता है, जिसमें लगभग समान बेनिफिट्स मिलते हैं. इस प्लान में यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, कुल 25GB डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है.

अतिरिक्त फायदों की बात करें तो इस प्लान के साथ 3 महीने का JioHotstar (Mobile/TV) सब्सक्रिप्शन मिलता है. साथ ही JioAICloud पर 50GB स्टोरेज भी दिया जाता है.

इसके अलावा, यूजर्स को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro प्लान का एक्सेस मिलता है, जिसमें 2000GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फीचर्स शामिल हैं. साथ ही Nano Banana का भी फायदा इस प्लान में दिया जा रहा है.

Reliance Jio का 209 रुपये वाला किफायती पैक

कंपनी ने 209 रुपये का एक बजट प्लान भी पेश किया है, जिसे फिलहाल केवल MyJio ऐप के जरिए ही रिचार्ज किया जा सकता है, जबकि यह वेबसाइट पर दिखाई नहीं देता. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है.डेटा की बात करें तो इसमें प्रतिदिन 1GB डेटा दिया जाता है, यानी 22 दिनों की वैलिडिटी में कुल 22GB डेटा का लाभ मिलता है.

डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होता, बल्कि स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है, जिससे बेसिक इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *