Click Here
Click Here
Click Here

जपला-हैदरनगर मार्ग पर जाम से राहत मिलेगी, अंडरपास और सड़क निर्माण शुरू होगा

Palamu: हैदरनगर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. जपला-हैदरनगर मुख्य पथ में स्थित...

Palamu: हैदरनगर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. जपला-हैदरनगर मुख्य पथ में स्थित दो रेलवे क्रॉसिंग आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है.

निरीक्षण के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन

पलामू सांसद विष्णुदयाल राम द्वारा रेल मंत्री. भारत सरकार को इस समस्या के समाधान के लिए पत्र लिखने के बाद रेल प्रशासन हरकत में आ गया है. रेलवे के मंडल अभियंता दिवाकर प्रसाद विद्यार्थी के साथ जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह. हुसैनाबाद एसडीओ गौरांग महतो. हैदरनगर के अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार. सांसद प्रतिनिधि अजय जायसवाल ने शनिवार को रेलवे क्रॉसिंग बीती 50 का निरीक्षण किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अंडरपास और सड़क निर्माण की योजना

निरीक्षण के दौरान मंडल अभियंता श्री विद्यार्थी ने जानकारी दी कि आरओबी बनने से पहले तत्काल अंडरपास के अलावा उच्च विद्यालय तक सड़क निर्माण करा दिया जाएगा. इसके लिए अंचल पदाधिकारी से भूमि संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई. उन्होंने बताया कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसी माह सड़क निर्माण व अंडरपास की व्यवस्था कर दी जाएगी.

Also Read: धनबाद: मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, मलबे में दबने से 4 मजदूरों की मौत, तीन शव बरामद

अस्थायी समाधान से मिलेगी राहत

उन्होंने यह भी बताया कि आरओबी के निर्माण होने तक रेलवे गेट चालू रखा जाएगा. जिससे बड़े वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी रह सके. रेलवे के बगल की भूमि में सड़क निर्माण से दोनों रेलवे क्रॉसिंग की करीब 60 प्रतिशत समस्या दूर हो जाएगी.

जनप्रतिनिधियों का मिला समर्थन

जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह ने अभियंता को भरोसा दिलाया कि कार्य शुरू किया जाए. स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह समस्या इलाके की सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है और सभी पंचायत प्रतिनिधि रेल प्रशासन के साथ खड़े हैं.

जल्द शुरू होगा काम

उन्होंने बताया कि इसी महीने के अंदर कार्य प्रारंभ हो जाएगा और अंडरपास बनने के बाद जाम की समस्या से पूरी तरह राहत मिलेगी.

मौके पर मौजूद लोग

इस दौरान हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी. मुखिया जितेंद्र कुमार सिंह. पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडेय. जेएमएम नेता विवेकानंद सिंह. समाजसेवी सज्जू खान. नवाजिश खान. राजू खान. अशरफ हसन. अशरफ खान. मुन्ना खान. अंकू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *