राहत : गुजरात के मुंदा पोर्ट्स पहुंचा भारतीय जहाज ‘जग लाडकी’, जहाज पर लदा है 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल

Delhi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट्स पर भारतीय जहाज ‘जग लाडकी’ पहुंच चुका है. देश के ऊर्जा जरूरतों के लिए ये अहम...

Delhi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट्स पर भारतीय जहाज ‘जग लाडकी’ पहुंच चुका है. देश के ऊर्जा जरूरतों के लिए ये अहम माना जा रहा है. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारतीय जहाज जग लाडकी गुजरात पहुंचा है. इसमें 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा हुआ है. यह जहाज यूएई से आया है. कच्चा तेल फुजैराह बंदरगाह पर लादा गया था.

शिवालिक और नंदा देवी एलपीजी लेकर भारत पहुंच चुका है

बता दें कि इससे पहले भारत के दो एलपीजी कैरियर शिवालिक और नंदा देवी 16 और 17 मार्च को भारत पहुंच चुके हैं. इन जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित पार कराया गया था. शिवालिक और नंदा देवी में लगभग 92,712 मीट्रिक टन एलपीजी लादकर लाया गया है. भारत ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत अपनी नौसैनिक उपस्थिति लगातार बनाए हुए है. नौसेना इस महत्वपूर्ण शिपिंग रूट्स की सुरक्षा कर रहा है. वहीं शिपिंग महानिदेशालय जहाज मालिकों, भर्ती और प्लेसमेंट सेवा लाइसेंस एजेंसियों और इस क्षेत्र में मौजूद भारतीय राजनयिक मिशनों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *