जमशेदपुर के हिमांशु हत्याकांड के आरोपियों पर दो लाख रुपए का इनाम

Ranchi: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. अपराधियों ने 21...

हिमांशु सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
हिमांशु सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Ranchi: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. अपराधियों ने 21 बार चाकू गोद कर इस वारदात को अंजाम दिया था. इस वारदात को अंजाम दे कर अपराधी फरार हो गया है. जमशेदपुर पुलिस ने अपराधियों की पहचान बताने वालों को दो लाख रूपये की इनाम देने की घोषणा की है. पहचान बताने वाले व्यक्ति की सूचना गुप्त रखी जाएगी. मुख्य आरोपी का नाम विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा है. पुलिस के अनुसार, विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा, पिता रविंद्र नाथ मंडल, निवासी घाटकी डीह, थाना गम्हरिया, जिला सरायकेला-खरसावां, वर्तमान में फरार है. साथ ही स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा. आरोपी के संबंध में सूचना निम्न अधिकारियों को दी जा सकती है. City SP, जमशेदपुर 9471190203, पुलिस उपाधीक्षक (CCR) 9431706486, बिष्टुपुर थाना प्रभारी 9431706497, पुलिस कंट्रोल रूम, जमशेदपुर: 0657-2431030 / 2431028 पर दे सकते हैं. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपी के संबंध में कोई ठोस जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसकी जल्द गिरफ्तारी की जा सके.

परिजनों का गंभीर आरोप, हमें बिना बताए पूरी की प्रक्रिया

दूसरी ओर, मृतक हिमांशु सिंह के स्वजनों ने जिला प्रशासन और पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया है. परिजनों का आरोप है कि उन्हें पोस्टमार्टम शुरू होने से पहले प्रशासन की तरफ से कोई पर्याप्त या आधिकारिक सूचना नहीं दी गई. उनका कहना है कि परिवार के किसी भी सदस्य की मौजूदगी के बिना इतनी महत्वपूर्ण और संवेदनशील कानूनी प्रक्रिया को आनन-फानन में पूरा कर दिया गया. परिजनों के अनुसार, प्रशासन के इस कदम से उनकी धार्मिक और पारिवारिक भावनाएं आहत हुई हैं.

ALSO READ: हजारीबाग: कोनार DVC को मिली नई पहचान, ‘आई लव कोनार DVC’ सेल्फ़ी प्वाइंट का भव्य हुआ लोकार्पण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *